{"_id":"5f34456c8ebc3e3d1e0023a4","slug":"accident-akbarpur-news-knp5765708104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन
अंता गांव में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस व मौजूद लोग।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। तेज बरसात के दौरान रसूलाबाद के अंता गांव में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। झमाझम बरसात से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
अंता गांव निवासी किसान देशराज (36) मंगलवार की देर शाम खेत पर गया था। इसी दौरान जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक बिजली गिरने से देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। मौके पर तहसीलदार संजय कुशवाहा पुलिस के साथ गांव पहुंचे। तहसीलदार ने मामले की रिपोर्ट एसडीएम अंजू वर्मा को दी है। एसडीएम ने बताया कि किसान के परिवार को आपदा राहत से आर्थिक मदद की जाएगी।
किसान की मौत के बाद पिता पूरन, मां मायावती, पत्नी पूजा, बेटे अनुज, अमन बेटी साक्षी, हिमांशी का रोकर बुरा हाल हो गया। रातभर हुई बारिश से अकबरपुर नगर के कई वार्ड, अंडरपास, जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट परिसर में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया कि बारिश से धान समेत अन्य फसलों को काफी फायदा मिलेगा।