{"_id":"5ef3b0c78ebc3e433601729e","slug":"accident-akbarpur-news-knp5674186176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर मां की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बारा स्थित कोल्ड स्टोर के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला ट्रक के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हरचरन का पुरवा गांव से कानपुर नौबस्ता स्थित घर जा रहे थे। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
हरचरन का पुरवा भोगनीपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा बाबूलाल यादव कानपुर नौबस्ता में मकान बनाकर रहते हैं। उनके भाई मुंशीलाल का सोमवार को निधन हो गया था।
इस पर बाबूलाल की पत्नी मुन्नी देवी (56) बेटा दिनेश यादव के साथ बाइक से गांव गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वह बुधवार दोपहर कानपुर स्थित घर लौट रही थी। बारा के पास पीछे से बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे महिला उछल कर ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। वहीं बाइक चला रहे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
--