{"_id":"5edbf2508ebc3e903c17f4ca","slug":"accident-akbarpur-news-knp5641353194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से चपेट में आया युवक जख्मी, गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से चपेट में आया युवक जख्मी, गुल रही बिजली
विज्ञापन
डेरापुर में थाने के पास गिरा पेड़ व टूटा बिजली का खंभा।
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना परिसर के अंदर लगा नीम का पेड़ शुक्रवार रात अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरी रात कस्बे की बिजली गुल रही। सुबह जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
थाना चौराहा के पास बिरिया निवासी जयवीर सिंह हंसिया ठीक करा रहा था। पेड़ गिरने से उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वह दब गया। चीखने पर लोगों ने उसे निकाला। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पेड़ गिरने से ओवर हेड हाईटेंशन विद्युत लाइन का खंभा व तार टूट गए। शुक्रवार शाम 7:30 बजे से गुल हुई बिजली आपूर्ति शनिवार देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
शनिवार की सुबह जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को पीने का पानी हैंडपंप से भरकर लाना पड़ा। विद्युत कर्मियों व नगर पंचायत के कर्मियों ने गिरे पेड़ की टहनियों को कटवा कर हटवाया। नया खंभा लगाने के बाद तारों की मरम्मत कराई गई। जेई हरीप्रकाश ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास हो रहा है।