फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AC is not working in Chitrakoot Express and toofan express

दो एक्सप्रेस ट्रेनों में कूलिंग कम होने पर यात्रियों का पारा हाई, गार्ड और टीटीई को पीटा, ट्रेन रोकी

Sat, 23 Jun 2018 07:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Jun 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
AC is not working in Chitrakoot Express and toofan express
डेमाे पिक

कानपुरः लखनऊ से जबलपुर जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस के थर्ड एसी के कम कूलिंग करने पर यात्रियों ने दादानगर क्रॉसिंग के पास चेनपुलिंग कर ट्रेन रोक दी। गार्ड और टीटीई से यात्रियों ने हाथापाई की। गार्ड का वॉकी-टॉकी छीन लिया। आरपीएफ ने यात्रियों को शांत कराया। बताया गया कि कूलिंग कम है। ट्रेन चलने पर बैट्री चार्ज होगी और एसी ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन


इसी तरह तूफान एक्सप्रेस में भी एसी फेल होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। इसकी वजह से तूफान एक्सप्रेस सेंट्रल पर तीन घंटे खड़ी रही। बाद में चित्रकूट एक्सप्रेस की खराबी दूर किए बिना ही ट्रेन रवाना करा दी गई।
विज्ञापन

 


दादा नगर क्रॉसिंग के पास चित्रकूट एक्सप्रेस के यात्रियों ने पौन घंटा हंगामा किया। थर्ड एसी के कम कूलिंग करने पर यात्रियों का पारा हाई था। गार्ड और टीटीई से हाथापाई की तो कंट्रोल को सूचना दी गई। आरपीएफ पहुंची और यात्रियों को शांत कराया। कहा सेंट्रल पर एसी ठीक करा दिया जाएगा लेकिन ठीक कराए बिना ट्रेन रवाना कर दी गई। वहीं श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने वाली तूफान एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर शाम 7:35 बजे आई।

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके थर्ड एसी कोच बी-1 का एसी फेल था। ट्रेन की मरम्मत हुए बिना ट्रेन दस मिनट बाद चल दी। इस पर यात्रियों ने चेनपुलिंग कर हंगामा किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव वर्मा के साथ पहुंचे जवानों ने उन्हें कंट्रोल किया। वजह थी कि ट्रेन आगे बढ़ गई थी और सिग्नल की वजह से दिल्ली से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस को निकालना प्राथमिकता थी। बाद में चार्जिंग सिस्टम से बैट्री चार्ज की गई और ट्रेन रात साढ़े दस बजे रवाना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed