फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ABVP workers took out torchlight rally

Kanpur News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाली मशाल यात्रा

Sun, 29 Jun 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers took out torchlight rally
सिकंदरा में मशाल यात्रा निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : स्रोत संगठन
कानपुर देहात। सिकंदरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शुक्रवार को मशाल यात्रा निकाली गई। आपातकाल काला दिवस को लेकर लोगों को जागरूक करने की मुहिम के तहत यह आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जिला संयोजक ऋषभ बाथम की अगुवाई में मशाल यात्रा देर शाम निकाली गई। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 की स्मृति काला दिवस के तौर पर अंकित है। तत्कालीन सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर मौलिक अधिकारों का हनन किया गया। राष्ट्रवादी विचारों को दबाने का भी काम हुआ। मशाल यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा, अभिव्यक्ति की आजादी और संवैधानिक मूल्यों के महत्व से लोगों को अवगत कराना है। रैन बसेरा से यह मशाल यात्रा शुरू हुई और पटेल चौक तक गई। मशाल लिए हुए युवाओं, छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता की।
विज्ञापन

इस दौरान आपातकाल में बलिदान देने वाले लोकतंत्र रक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां रचित नायक, रोहित सेंगर, मनीष शुक्ला, हरगोविंद सिंह, यश मिश्रा, लवकुश बाजपेई, संजय सिंह, गौरव शुक्ला, शिवनाथ राजपूत, प्रांत कार्यकारी सदस्य हर्षित पोरवाल, बिशन पोरवाल, हिमांशु राजपूत, चिराग पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed