{"_id":"5cd0299bbdec2207194af764","slug":"abusive-remark-on-state-president-of-human-rights-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के एक युवक ने मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर की अभद्र टिप्पणी, पदाधिकारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार के एक युवक ने मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर की अभद्र टिप्पणी, पदाधिकारियों में रोष
Mon, 06 May 2019 06:06 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 May 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट गजेेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि एक संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता हरिद्वार के युवक द्वारा मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी फेसबुक पर की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवक के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो संगठन के पदाधिकारी प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।