फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Absconding history-sheeter attacks businessman

Irfan Solanki: इरफान के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर ने कारोबारी पर किया हमला, आरोपी की तलाश में दबिश

Tue, 31 Jan 2023 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 Jan 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
Absconding history-sheeter attacks businessman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर के जाजमऊ में नजीर फातिमा के प्लॉट पर आगजनी के मामले में वांछित चल रहे इजराइल आटे वाले के भाई हिस्ट्रीशीटर शमशुद्दीन उर्फ चच्चा ने शनिवार को एक कपड़ा कारोबारी पर हमला कर दिया। रंगदारी न देने पर मारपीट की। बजरिया पुलिस ने चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी है।

विज्ञापन


कंघी मोहाल निवासी तहजीब की पत्नी परवीन बेगम ने पुलिस को बताया कि उनके पति कपड़ों का कारोबार करते हैं। आरोप है कि 2019 में इजराइल आटे वाला व उसके भाई शमशुद्दीन उर्फ चच्चा ने उसके पति तहजीब से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसपर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। बाद में दोनों जेल से छूट गए थे। दो सप्ताह पहले पुलिस ने इरफान सोलंकी के प्रकरण में इजराइल आटे वाला को जेल भेजा था।

विज्ञापन

शनिवार को आटे वाला के  भाई शमशुद्दीन ने साथियों के साथ तहजीब को रंगदारी मांगते हुए पीट डाला। पुलिस ने शमशुद्दीन, आजाद सेठ, मोहम्मद आमिर और सैफ पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि इरफान सोलंकी प्रकरण में भी शमशुद्धीन को आरोपी बनाया गया है। उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed