{"_id":"6144f44a8ebc3eb7792314fa","slug":"abortion-done-after-rape-forced-marriage-case-against-six-akbarpur-news-knp6528188134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, किया जबरन विवाह, छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, किया जबरन विवाह, छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
झींझक। एसपी के निर्देश पर मंगलपुर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति की युवती को दो वर्ष तक घर में रखने, दुष्कर्म के बाद गर्भपात व जबरन विवाह कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह घुमंतू जोगी जाति की है। उसके पिता भीख मांगते है। दो साल पूर्व उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी।
तभी झींझक कस्बा के विकास नगर मोहल्ला निवासी विपिन बाथम जबरन उसे अपने साथ ले गया और दो साल तक घर में रखकर दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई।
जानकारी पर उसका गर्भपात करा दिया। इस कार्य में विपिन की मां, बहन विनीता व छोटी सहयोग करती रही। वह किसी तरह आरोपी के घर से निकल कर अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
थाने में तहरीर देने पर भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद विपिन अपने साथी अहिबरन लाल व हरिओम के साथ उसके घर पहुंचा और जबरन फिर उसे अपने घर ले गया।
जहां तमंचा दिखाकर परिवार को मारने की धमकी दी। 25 मई को विपिन ने अकबरपुर में आर्य समाज रीति से उससे जबरन विवाह कर लिया। युवती की शिकायत सुनकर एसपी ने स्थानीय पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे।
वहीं, मंगलपुर थाने के एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।