फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abhishek won gold in the National Archery Competition

Kanpur News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अभिषेक ने जीता स्वर्ण

Fri, 17 Oct 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Abhishek won gold in the National Archery Competition
अभिषेक को सम्मानित करते स्कूल के अधिकारी। - फोटो : विद्यालय
कानपुर। हरियाणा में 12 से 15 अक्तूबर तक हुई विद्या भारती राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकासनगर के कक्षा 12 के छात्र अभिषेक कुशवाहा ने अंडर 19 में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


इसी के साथ उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की मणिपुर में होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में होगी। अभिषेक इससे पहले भी एसजीएफआई खेलों में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक प्रो. डॉ. सुनील मिश्र, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता, नारायण त्रिपाठी, खेल प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा और प्रियंका श्रीवास्तव ने उनको सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed