फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abhavya, Saksham Mishra, and Nidhi to receive the Chancellor's Gold Medal

Kanpur News: अभाव्या, सक्षम मिश्रा और निधि को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक

Thu, 25 Jun 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Abhavya, Saksham Mishra, and Nidhi to receive the Chancellor's Gold Medal
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के दीक्षांत समारोह के मेधावियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें अभाव्या विश्नोई, सक्षम मिश्रा और निधि कुमारी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल के महासचिव इंद्रमणि पांडेय होंगे। सीएसए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत में मेधावियों को मिलने वाले पदक की पहली सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


बीएससी (ऑनर्स) उद्यान में कुलाधिपति स्वर्ण पदक अभाव्या विश्नोई, विश्वविद्यालय रजत पदक निशित गंगवार और विश्वविद्यालय कांस्य पदक पुनीत कुमार को दिया जाएगा। बीएससी (ऑनर्स) वानिकी में कुलाधिपति स्वर्ण पदक सक्षम मिश्रा, विश्वविद्यालय रजत पदक अंकुर सिंह और विश्वविद्यालय कांस्य पदक आशीष पाल को दिया जाएगा।
विज्ञापन


सक्षम मिश्रा को प्रो. (डॉ.) हनुमान प्रसाद चौधरी स्वर्ण पदक भी दिया जाएगा। बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस में कुलाधिपति स्वर्ण पदक निधि कुमारी, विश्वविद्यालय रजत पदक ट्विंकल कुमार सिंह और विश्वविद्यालय कांस्य पदक नीतू रावत को दिया जाएगा। निधि कुमारी को प्रकाश रानी वशिष्ठ मेमोरियल स्वर्ण पदक भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed