{"_id":"5995b4534f1c1bee048b47c2","slug":"abduction-of-wife-and-daughter-blame-on-bjp-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव से बोला नंदकिशोर,‘भाजपा सांसद ने मेरी पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर रख लिया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव से बोला नंदकिशोर,‘भाजपा सांसद ने मेरी पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर रख लिया’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
शिकायत दर्ज कराने पहुंचा नंद किशोर, पत्रकारों से बात करते सांसद मुकेश राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के नंदकिशोर ने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत पर अपनी पत्नी व नाबालिग पुत्री को रखने का आरोप लगाया है। दोनों को सांसद से मुक्त कराने की गुहार गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रमुख सचिव नवनीत सहगल से लगाई। उन्होंने जांच कर कार्रवाई कराने की जिम्मेदारी डीएम को सौंपी है।
समीक्षा बैठक के बाद जाते समय लिंजीगंज निवासी नंद किशोर राजपूत प्रमुख सचिव के पैरों पर गिर पड़ा। पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र में उनको दिया। पत्र के मुताबिक उसकी शादी कासगंज जिले के थाना नगला खुशकरी निवासी संध्या के साथ 9 फरवरी 2000 को हुई थी। 2001 में उसके एक बेटी पैदा हुई। वह छपाई मजदूरी का काम करने के कारण घर पर नहीं रह पाता था। वर्ष 2006 में घर पहुंचा तो पता चला कि पत्नी बेटी को साथ लेकर चली गई। तब पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।
बेटी की मौत होने की बात बताई
नंद किशोर का आरोप है कि दो महीने बाद सांसद मुकेश राजपूत ने उसे बुलाया और बेटी की मौत होने की बात बताई। उससे कहा कि वह संध्या से तलाक ले ले। बाद में जब उसे बेटी के जीवित होने की बात पता चली तो वह उसे लेने सांसद के घर गया। तब उन्होंने गालीगलौज कर उसे भगा दिया। अब उसे पता चला है कि सांसद ने उसकी पत्नी के साथ दूसरी शादी कर ली है। लखनऊ व दिल्ली में वह उनकी पत्नी के रूप में नाम बदलकर रह रही है। उससे उन्हें एक बेटी भी पैदा हुई है। उसे सांसद के साथ उसकी पत्नी व नाबालिग बेटी के होने का फोटो भी मिला है, जिसे सबूत के तौर पर उसने पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन
डीएनए टेस्ट कराए जाने की मांग
आरोपों को सही साबित कराने के लिए उसने सभी का डीएनए टेस्ट कराए जाने की मांग की है। उसने पत्नी व बेटी को सांसद के चंगुल से न छुड़ाए जाने व कानूनी कार्रवाई न होने पर संसद भवन के सामने आत्मदाह के लिए बाध्य होने की बात कही है। प्रमुख सचिव ने डीएम को जांच कराकर कार्रवाई के लिए कहा। डीएम ने प्रार्थनापत्र एसपी को दिया है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। एसपी दयानंद मिश्र ने कहा कि प्रमुख सचिव को दिया गया प्रार्थनापत्र मिल गया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। कोतवाली प्रभारी फर्रुखाबाद अनूप निगम ने कहा कि अभी इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। न ही अभी तक कोई प्रार्थनापत्र जांच के लिए मिला है। प्रार्थनापत्र आने पर जांच की जाएगी।
सांसद बोले आरोप गलत, विरोधियों ने रची साजिश
इस मुद्दे पर बुधवार को बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने अपने ठंडी सड़क पर स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके प्रत्याशी को हराने के लिए विरोधियों ने यह साजिश रची है। जांच में सच सामने आ जाएगा। वार्ता के दौरान जिला महामंत्री विमल कटियार आदि मौजूद रहे।