फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas and Nikhat Case, SIT interrogation of jail superintendent and jailer, barrage of questions by showing CC

Abbas&Nikhat: जेल अधीक्षक और जेलर से SIT की पूछताछ, सीसीटीवी दिखाकर हुई सवालों की बौछार, जानिए क्या बोले

Thu, 02 Mar 2023 07:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

विधायक अब्बास अंसारी और निखत बानो की गैर कानूनी मुलाकात के मामले में चित्रकूट जेल के अधीक्षक और जेलर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से सीसीटीवी फुटेज और सबूतों के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Abbas and Nikhat Case, SIT interrogation of jail superintendent and jailer, barrage of questions by showing CC
अब्बास और निखत मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल मामले में जांच में तेजी जारी रही। गुरुवार को एसआईटी ने नामजद जेल अधीक्षक अशोक सागर व जेलर संतोष कुमार से पूछताछ की है। दोनों को गुप्त स्थान पर दोनों से जांच टीम के अधिकारियों ने बारी-बारी से सवाल किए।

विज्ञापन

अब तक के मिले सबूतों और जानकारी की कड़ी से कड़ी मिलाने का काम हुआ है। जांच अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पर जल्द ही दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल दो दिन तक दोनों अधिकारी पूछताछ के लिए पुलिस की हिरासत में ही रहेंगे।
विज्ञापन

चित्रकूट जिला जेल में दस फरवरी को नियमों के विपरीत बंदी विधायक अब्बासअंसारी से उसकी पत्नी निखत बानो के मिलाने के अलावा उनसे मंहगे गिफ्ट लेना, नगदी लेना व अन्य आरोपों में नामजद जेल के अधिकारियों से पूछताछ का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जांच टीम ने डिप्टी जेलर चंद्रकला को गिरफ्तार कर लखनऊ जेल भेजा है। यह प्रथम सूचना रिपोर्ट में नाम दर्ज नहीं था, जो जांच में प्रकाश में आया था। नामजद जेल अधिकारियों में पहली पूछताछ जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर व जेलर संतोष से की जा रही है।

दोनों से मिली जानकारी का हो रहा है मिलान
गुरुवार को जांच टीम ने दोनों को अपनी हिरासत में लेकर देर शाम तक कई घंटे तक लगातार सवालों की बौछार की। दोनों से जो जानकारी मिली है, उसे जांच टीम पहले के लोगों से पूछे गए सवाल व जवाब से मिलान करा रही है। सूत्रों के अनुसार कड़ी से कड़ी जोड़ने की प्रक्रिया में काफी कुछ साफ हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज दिखाए, ऑडियो-वीडियो काल सुनाए
इसमें पता चला है कि नियमों के विपरीत जेल में मिलाई तो कराई है, लेकिन अभी मंहगे गिफ्ट किसने क्यों लिए यह बताना बाकी है। जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों से अलग-अलग स्थानों पर बैठाकर सवाल किए गए। कई सीसीटीवी फुटेज व ऑडियो वीडियो काल सुनाए गए।

जल्द होगी अन्य अधिकारियों से पूछताछ
सके बाद देर शाम को दोनों को आमने सामने बैठाकर उनके सवालों का मिलान किया गया। इसमें जेल विभाग के ही कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने जेल अधीक्षक व जेलर को प्रभाव में लाने का काम किया है। अब जल्द ही बाकी अधिकारियों व वार्डर से पूछताछ होगी, तो सब सामने आ जाएगा।

एसपी बोलीं- पूछताछ का क्रम जारी है
वहीं, मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेल अधीक्षक व जेलर को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इनसे सभी जानकारी लेकर कड़ी से कड़ी मिलाई जाएगी। इनसे पूछताछ क्रमवार की जा रही है। जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

दोनों को भेजा जा सकता है जेल
इस मामले में पहले पकड़े गए लोगों के बयान का मिलान कराया जाएगा। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर जरूरत के हिसाब से जेल भी भेजा जा सकता है। पूछताछ में इनसे जेल में मिलाई के बदले रुपये, महंगे गिफ्ट लेने, मध्यस्थों के नाम और सहयोगियों की भूमिका के सवाल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed