फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AAP leader Sanjay Singh gave a big statement against BJP

आप नेता का योगी सरकार पर हमला: संजय सिंह बोले- विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई निश्चित, पीएम मोदी खुद नहीं चाहते...

Mon, 12 Jul 2021 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jul 2021 10:37 PM IST
सार

संजय सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी खुद नहीं चाहते कि योगी आदित्यनाथ आगे सीएम बनें। किदवईनगर के ब्लॉक स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित सदस्यता समारोह में उन्होंने मोदी की ओर से किए गए मंत्री मंडल में बदलाव पर भी हमला बोला।

विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh gave a big statement against BJP
आप नेता संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर आए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई निश्चित है।
विज्ञापन


आप यह चुनाव बिजली, पानी और जनता की मूलभूत समस्याओं के मुद्दों पर लड़ेगी। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी खुद नहीं चाहते कि योगी आदित्यनाथ आगे सीएम बनें। किदवईनगर के ब्लॉक स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित सदस्यता समारोह में उन्होंने मोदी की ओर से किए गए मंत्री मंडल में बदलाव पर भी हमला बोला।
विज्ञापन


कहा कि छह महीने के लिए पिछड़े और दलितों को राज्यमंत्री बनाकर अपमान किया गया है। विकास दुबे कांड में जेल भेजी गईं चारों महिलाओं की रिहाई की मांग भी की। यूपी में आप का सीएम पद का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा कि यह तो राष्ट्रीय संगठन तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां, सरकार बनी तो फ्री बिजली, नौजवानों को रोजगार, फ्री चिकित्सा और शिक्षा, किसानों को फसलों का भुगतान 24 घंटे में खाते में पहुंचेगा। कहा, जिला पंचायत के चुनाव में बीजेपी की हार हुई है। 3100 में मात्र 650 सीटें जीती हैं। ऐसे में पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष कैसे बन गए। प्रदेश में आप के 85 जिला पंचायत सदस्य, 350 प्रधान, 232 बीडीसी जीते हैं। 
 

एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य
संजय सिंह ने सदस्य बनाने पर भी जोर दिया। यूपी जोड़ो अभियान में एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। अभी तक 15 हजार लोगों ने सदस्यता ली है। जिला अध्यक्ष कंवर दीप सिंह के नेतृत्व में गंगा पुल, नौबस्ता चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संजय झा, रमेश सिंह वानी, इम्तियाज अहमद, हरमिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, धर्मेंद्र आजाद आदि मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी में खींचतान, इस्तीफा

दिल्ली के बाद यूपी और दूसरे प्रदेशों में अपनी सरकार बनाने के इरादे से सक्रियता बढ़ा रही आम आदमी पार्टी के शुरुआती अभियान को झटका लगा है। सोमवार को शहर आए राज्यसभा सांसद और पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के कार्यक्रम से पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने किनारा कर लिया।

इसी तरह लंबे समय से पार्टी के महानगर संयोजक और बाद में ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे अरविंद कटियार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अरविंद का कहना है कि वह पार्टी के सदस्य बने रहेंगे। बताया जा रहा है कि संजय सिंह के कार्यक्रम के संबंध में पार्टी के कई वरिष्ठ लोगों को जानकारी नहीं दी गई।

अरविंद का यह भी कहना है कि वह काफी समय से उपेक्षित महसूस करते आ रहे हैं। जिन नीतियों के तहत उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी, उसकी उपेक्षा होने पर आहत हैं। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि वह नाराज कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed