{"_id":"58a2a1f24f1c1b5f7ed851df","slug":"aamir-khan-phone-calls-for-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलो! मैं आमिर खान बोल रहा हू्ं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलो! मैं आमिर खान बोल रहा हू्ं...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 15 Feb 2017 03:12 PM IST
सार
-मोबाइल पर आ रही कॉल बेदाग को चुनने की अपील
-पिन कोड डालते ही मिल जाएगा नेताओं का ब्यौरा
विज्ञापन
आमिर खान (फाइल फोटो)
विस्तार
मोबाइल पर एक कॉल आ रही है। कॉल रिसीव करते ही उधर से आवाज आती है कि हैलो मैं आमिर खान बोल रहा हूं। यह सुनकर चौंकिए नही। बल्कि यह रिकार्डेड कॉल है। इसके जरिए माई नेता संस्था के ब्रांड एम्बेस्डर आमिर खान मतदाताओं से बेदाग प्रत्याशियों को चुनने की अपील कर रहे हैं।
यही नही अपने शहर का पिनकोड डालते ही आपके जनप्रतिनिधि का ब्यौरा भी एसएमएस से आ जाएगा। माई नेता नाम से एक संस्था बेदाग प्रत्याशियों को चुनने को काम कर रही है। जिसके ब्रांड एम्बेस्डर फिल्म अभिनेता आमिर खान है। संस्था की तरफ से सभी के मोबाइल पर कॉल आ रही हैं।
इसमें आमिर खान बेदाग छवि के नेता को चुनने की अपील कर रहे हैं। अपील के बाद एक एनाउंस होता है आप अपने शहर के जनप्रतिनिधि का ब्यौरा जानने के लिए बीप के बाद शहर का पिनकोड डालें। पिनकोड डालते ही कॉल कट जाएगी और कुछ ही देर में मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा। जिसमें वर्तमान में जनप्रतिनिधि के शैक्षिक योग्यता, संपति और आपराधिक विवरण होगा।