{"_id":"e74a84f91f6433cce1d5cbbffc6f5295","slug":"aadhar-compulsory-in-scholarship-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आधार हुआ अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आधार हुआ अनिवार्य
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग व पिछड़ा वर्ग विभाग से दशमोत्तर छात्रवृत्ति पाने के लिए अब छात्रों को अपना आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। फिलहाल यह प्रक्रिया शैक्षिक सत्र 2015-16 से लागू होगी।
बताते चलें कि अब तक समाज कल्याण विभाग व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से दशमोत्तर छात्रवृत्ति का छात्र-छात्राओं को दी जाती थी।
छात्र-छात्राओं द्वारा निर्धारित प्रारूप पर आवेदन जमा करना होता था। इसके बाद समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संबंधित छात्रों की डाटाशीट शासन भेजी जाती थी।
इस प्रक्रिया के बाद शासन से ई-पेमेंट के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में सीधे छात्रवृत्ति भेज दी जाती थी। प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए व पात्र छात्र-छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को अपना आधार नंबर देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
आधार नंबर देने के बाद ही छात्र-छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी महिमा मिश्रा ने बताया कि अगले सत्र से दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए सभी पात्र छात्र-छात्राओं को अपना आधार नंबर देना अनिवार्य होगा।
इसके बाद ही उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि विभाग से मिलने वाली दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए अब छात्रों को अपने बैंक खातों के साथ ही आधार नंबर देना अनिवार्य होगा।