फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aadhar card will be made for children younger than five years

यूपी: पांच साल से छोटे बच्चों के घर बैठे बनेंगे आधार कार्ड, पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 07 Mar 2022 11:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Mar 2022 11:03 AM IST
सार

पांच साल से कम उम्र के बच्चों के नए आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे। बच्चों का आधार कार्ड निशुल्क बनेगा।

विज्ञापन
Aadhar card will be made for children younger than five years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने शहरी क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण इलाकों में आधार कार्ड में मोबाइल अपडेशन की सुविधा शुरू की है। ग्रामीण क्षेत्र के डाक सेवकों को संबंधित गांवों के ग्राम प्रधानों के सहयोग से कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही पांच साल से कम उम्र के बच्चों के नए आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे। बच्चों का आधार कार्ड निशुल्क बनेगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जिला प्रबंधक शिशिर मिश्रा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
विज्ञापन


कई लोगों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने नई सुविधा शुरू की है। यह सेवा ग्रामीण क्षेत्र के लिए है। शहरी ग्रामीण इलाकों के लोग ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए डाक सेवकों को स्मार्ट फोन दिए गए हैं। जिसमें मोबाइल एप के जरिए डाक सेवक अपडेशन करेंगे। हालांकि इसके लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों के नए आधार कार्ड निशुल्क बनेंगे। इसके लिए बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र और माता-पिता के आधार कार्ड की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed