फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   aadhaar card create many problems in people life here

यहां आधार कार्ड लोगों के लिए बने बवाले जान 

Tue, 25 Jul 2017 08:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Jul 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
aadhaar card create many problems in people life here
चित्रकूट मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित जनसेवा केंद्र में आधार कार्ड बनवाने को मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
आधार कार्ड लोगों के लिए बवाले जान बनता जा रहा है। राशन कार्ड सहित किसानों के कर्ज माफी व अन्य कार्यों में जब से आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है लोग घर का जरूरी काम छोड़कर आधार कार्ड बनवाने में लग गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के चित्रकूट हालात ऐसे हैं कि अधार कार्ड बनाने वाले ग्राहक सेवा केंद्रोें में सुबह से शाम तक लाइनें लगी रहती हैं। बारिश के बीच सूदूर क्षेत्र से ग्रामीण आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चों व घर की महिलाओं के साथ जनसेवा केंद्रों में पहुंच रहे हैं। भीड़ की आड़ में गुपचुप तरीके से केंद्र संचालक सौ से दो सौ रुपये वसूल रहे है। जबकि सरकार ने केंद्र संचालकों को आधार कार्ड नि:शुल्क बनाने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि जब से सरकार ने राशन कार्ड सहित विभिन्न सरकारी कार्योँ के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया है  तब से लोग सब कार्य छोड़कर आधार कार्ड बनवाने में जुट गए हैं। चित्रकूट में शहर सहित कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर ग्राहक सेवा केंद्र खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी में लोग अधिक रुपये देने को विवश हो रहे हैं। आधार कार्ड बनवा रहे कर्वी माफी गांव के मैंकू, लोढ़वारा के कमलेश, बड़ी मैड्यन के रामलखन,खोह की मैंकी, पहाड़ी बुर्जुग की रामलली ने बताया कि कोटेदार आधार कार्ड के बिना उनको राशन की सामग्री नहीं दे रहा है। कहता है कि एक अगस्त तक आधार कार्ड नहीं बन तो राशन कार्ड रद्दी हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि नि:शुक्ल होने के बाद भी ग्राहक सेवा केंद्र ग्राहकों से 100 से 200 रुपये ले रहे हैं। मजबूरी में रुपये देना पड़ता है। 


होगी सख्त कार्रवाई 
अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय का कहना है कि ग्राहक सेवा केंद्रों के संचालकाें को आदेश दिया गया है कि आधार कार्ड बनाने में निर्धारित दर से अधिक रुपये लेने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्थानों से शिकायतें मिलीं हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

- परिवार सहित ग्राहक सेवा केंद्राें लाइन लगाने को मजबूर 
- भीड़ होने का फायदा उठा रहे जनसेवा केंद्र संचालक 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed