फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A youth was injured after being hit by the engine of the Kota-Patna Express.

Kanpur News: कोटा-पटना एक्सप्रेस के इंजन की चपेट में आने से युवक घायल

Sat, 27 Sep 2025 07:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
A youth was injured after being hit by the engine of the Kota-Patna Express.
इटावा। कोटा-पटना एक्सप्रेस के इंजन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के बाद सैफई रेफर कर दिया। शुक्रवार को तीन बजे गौरव गुप्ता निवासी बड़ा बाजार सोरो जिला एटा इटावा जंक्शन पर रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान वह ट्रेन संख्या 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस इंजन की चपेट में आ गया। सूचना पर आरपीएफ एएसआई विजय कुमार व सिपाही दिनेश ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद से सैफई रेफर किया। आरपीएफ ने घायल गौरव के भाई सुशील कुमार को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि भाई कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहता है। पता नहीं वह कैसे इटावा पहुंच गया। होश में आने पर पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed