{"_id":"6998d0a6d60a0b246b0068d8","slug":"a-young-man-who-returned-home-with-friends-was-found-dead-on-his-cot-and-was-accused-of-murder-kanpur-news-c-362-1-ka11011-142106-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दोस्तों संग घर लौटा युवक चारपाई पर मिला मृत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दोस्तों संग घर लौटा युवक चारपाई पर मिला मृत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज थानाक्षेत्र के गिल्लीपुरवा में दोस्तों के साथ घूमकर घर लौटे युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। घर लौटे माता-पिता को बेटा चारपाई पर मृत मिला। परिजन ने जमीन के विवाद में बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
गिल्लीपुरवा निवासी किसान रामगोपाल ने बताया कि परिवार में पत्नी शकुंतला, बेटी पूजा, सुधा और बेटा सुमित निषाद (20) था। चार फरवरी को बेटी पूजा की शादी की थी। सुमित प्राइवेट नौकरी करता था। पिता के अनुसार गुरुवार दोपहर बेटा क्षेत्र में रहने वाले चार युवकों के साथ खाने पीने गया था। बाद में युवक बेटे को घर छोड़ गए। इस दौरान पत्नी शकुंतला काम पर एनआरआई सिटी गई हुई थीं जबकि वह कोर्ट में जमीन के मामले में तारीख पर गए हुए थे।
पिता का आरोप है कि शाम को वह पत्नी को लेकर घर पहुंचे तो मेनगेट का दरवाजा खुला था। भीतर चारपाई पर बेटा लेटा था और लाइट बंद थी। उसे कई बार आवाज दी। उन्होंने बेटे को हिलाया लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। उसे निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता के अनुसार उनका एनआरआई के पीछे ख्योरा में एक बीघा चार बिसवा जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा है। उन्हें शक है कि इसी के चलते बेटे की हत्या की गई है। पिता के अनुसार 11 साल पहले उसका बेटा गोलू लापता हो गया। उसका आज तक पता नहीं चल सका है।नवाबगंज थाना प्रभारी केशवकुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।