फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a young man was shot in a money transaction in unnao, then attacked with a chapad, police engaged in search of the killers

Unnao News: रुपयों के लेनदेन में युवक को मारी गोली, फिर किया चापड़ से हमला, हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 03 Jul 2022 01:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Jul 2022 01:03 AM IST
सार

उन्नाव जिले में छह हजार रुपये के लेनदेन के मामले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बकाया रुपये मांगने से पड़ोसी युवक रंजिश मानता था। पहले युवक को गोली मारी और गिरते ही साथियों के साथ मिलकर चापड़ से हमला किया। 

विज्ञापन
a young man was shot in a money transaction in unnao, then attacked with a chapad, police engaged in search of the killers
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बकाया रकम मांगने और बिजली चोरी की झूठी शिकायत करने का उलाहना देने को लेकर चले आ रहे विवाद में युवक को गोली मार दी गई।  इसके बाद चापड़ से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालिब सरांय निवासी इखलाख (30) कई साल से साल से सऊदी अरब में काम करता था। दो साल पहले लॉकडाउन में घर आने के बाद से मोहल्ले में ही अपने प्लॉट में ई रिक्शा की बैटरी चार्ज करने का काम करने लगा। शनिवार रात करीब दस बजे इखलाख मोहल्ले में एक परचून की दुकान पर खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाले शेरू नाम का युवक अपने सात-आठ साथियों के साथ पहुंचा और दुकान पर न खड़े होने को कहा। 

विज्ञापन

इस पर विवाद के दौरान शेरू ने तमंचे से इखलाख के पेट में गोली मार दी। जमीन पर गिरते ही साथियों के साथ मिलकर चापड़ से हमला कर सभी भाग निकले। बड़े भाई मो. आफाक, बहन शमीन बानों व परिजनों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। मरहम पट्टी के दौरान ही इखलाक की मौत हो गई। बड़े भाई ने बताया कि सऊदी अरब में काम करने के दौरान इखलाक ने हत्यारोपी शेरू की मां को मकान बनवाने के लिए छह लाख रुपये उधार दिए थे। कई बार मांगने पर भी नहीं लौटाए। 

विज्ञापन

इसी को लेकर शेरू का परिवार रजिश मानने लगा। पंद्रह दिन पहले ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने वाले कारखाने में बिजली विभाग की टीम ने छापा मारा था। लोड अधिक पाए जाने पर जुर्माना की कार्रवाई भी हुई थी। शक के आधार पर इखलाक ने झूठी शिकायत करने को लेकर उलाहना दिया था। इसके बाद से वह जान से मारने की धमकी दे रहा था। शनिवार रात साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसपी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशि शेखर सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। इखलाक की मौत से पत्नी शबीना, दस साल के बेटे ओसामा व परिवार का बुराहाल है। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। शेरू से विवाद की बात बताई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

हत्यारोपी के भी पैर में गोली लगने की चर्चा
चर्चा है कि मारपीट तमंचे से फायरिंग के दौरान शेरू के पैर में भी गोली लगी है। परिजनों ने शहर के एक नर्सिंगहोम में मरहम पट्टी कराने के बाद कानपुर के किसी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। पुलिस उसका और साथियों का पता लगा रही है। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed