फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man was murdered by slitting his throat, his body was stuffed in a sack and hidden in a tank.

Kanpur News: युवक की गला रेत कर हत्या, शव बोरी में भरकर हौद में छिपाया

Wed, 29 Apr 2026 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered by slitting his throat, his body was stuffed in a sack and hidden in a tank.
रसूलाबाद। करीम नगर निवासी युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बोरी में भरकर बंद हड्डी मिल के हौद में छिपाकर ऊपर से ईंटें डाल दी गईं। मंगलवार सुबह खोजबीन के दौरान परिजन ने शव देख कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

रसूलाबाद के कबीर नगर वार्ड निवासी सजर हुसैन ने बताया कि उनका छोटा भाई अशद हुसैन (22) पुत्र रियायत हुसैन पिता के साथ गेहूं की आढ़त पर सहयोग करता था। 25 अप्रैल की सुबह वह घर से निकला था। दोपहर तक घर न और आढ़त पर न पहुंचने पर परिजन ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन बंद था। इस पर परिजन ने उसकी आस-पास के क्षेत्र व रिश्तेदारी में तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वह परिजन के साथ खोजबीन कर रहा था। इसी दौरान नगर के कुछ लोगों ने मटेरा लिंक रोड स्थित बंद पड़े हड्डी मिल के हौद में बोरी में संदिग्ध वस्तु होने व दुर्गंध आने की जानकारी दी। इस पर उसने परिजन के साथ मौके पर जाकर देखा तो हौद के पास भाई की चप्पल पड़ी थीं। हौद में अंदर झांकने पर एक भूसा भरने वाली बोरी में भाई का शव मिला। उस पर ऊपर से ईंटें रखी थीं। बोरी खोलकर देखने पर भाई की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए बताया कि घर से करीब 250 मीटर दूर रहने वाले शाहनवाज उर्फ जेके से भाई का विवाद हुआ था। इससे नाराज शाहनवाज ने भाई व परिजन को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि शाहनवाज ने अपने साथियों संग मिलकर भाई की हत्या कर शव छिपाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेता होना व ट्रैकिया कटी पाई गई है। इसके साथ ही माथे पर चोट के निशान मिले हैं। इधर पुलिस तहरीर पर आरोपी शहनवाज व उसके साथियों पर हत्या, साक्ष्य छिपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
...................
अशद की हत्या पर बिलखे परिजन
तीन दिन से लापता अशद का शव बंद हड्डी मिल के हौद में मिलने की जानकारी पर उसकी मां हसीना बेगम, पिता रियायत हुसैन, भाई सिराज, एजाज, मजहर, सजहर रो-रो कर बेहाल हैं। रियायत हुसैन ने बताया कि शाहनवाज बेटे से पूर्व से परिचित थे। उसे नहीं पता था कि मामूली से विवाद में शाहनवाज उसके बेटे की हत्या कर देगा।
...............
घटना स्थल पर नहीं मिला अशद का मोबाइल
हौज में मिले शव की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पैंट की जेब से करीब 1300 रुपये व आधी पान मसाला की पुड़िया बरामद की है। पास में ही उसकी चप्पल पड़ी मिली थी जबकि उसका मोबाइल घटना स्थल पर बरामद नहीं हुआ। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि अशद के मोबाइल की सीडीआर निकलवाने के साथ घटना स्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल की लोकेशन आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

.........................
वर्जन.......
शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक के लापता होने पर परिजन की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। प्रारंभिक जांच में रुपयों के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या किया जाना पाया गया है। मामले में कई बिंदुओं पर छानबीन करने के साथ हत्यारोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - आलोक प्रसाद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed