फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man was found hanging in a friend's house, five including the couple were booked for murder

दोस्त के घर में फंदे से लटका मिला था युवक, दंपती समेत पांच पर हत्या का मुकदमा

Sat, 23 Oct 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging in a friend's house, five including the couple were booked for murder
पुलिस गिरफ्त में मजदूर के हत्यारोपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। जसवंतपुर मुगरा गांव में एक मजदूर का शव दोस्त के घर में फंदे से लटका मिला था। मामले में मृतक के पिता ने पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जसवंतपुर मुगरा निवासी राजेश वर्मा ने बुधवार रात घर पर दोस्त विनय कुशवाहा को पत्नी संग देख लिया था। इसके बाद विनय की पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया था। वह विनय के पिता को बुलाकर लाया तो कमरे में फंदे पर विनय का शव लटका मिला।
विज्ञापन

वहीं, मृतक के पिता ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया था। प्रकरण में पिता रमाकांत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजेश वर्मा मैनपुरी की एक मैदा फैक्टरी में ठेकेदारी करता था। उसने विनय को इसी फैक्टरी में काम करने को कहा था। इससे विनय ने इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश इसको लेकर पुत्र से रंजिश मानता था। पुत्र को राजेश व बड़ागांव निवासी छोटे लाल बहलाकर चकरपुर मंडी से ले आए। इसके बाद घर पर ही राजेश ने पत्नी तारा देवी, पिता किशनलाल व भाई कुंवर लाल के साथ मिलकर उसे पीटा व दुपट्टे का फंदा बनाकर उसे रोशनदान से टांगकर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी राजेश, उसकी पत्नी तारा देवी व पिता किशन लाल को गहरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed