{"_id":"67c6d03adc52ecbc4f023034","slug":"a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-on-a-jamun-tree-he-was-addicted-to-drinking-and-gambling-2025-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: जामुन के पड़े पर फंदे से लटका मिला युवक, शराब पीने व जुआ खेलने का था आदी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: जामुन के पड़े पर फंदे से लटका मिला युवक, शराब पीने व जुआ खेलने का था आदी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 04 Mar 2025 03:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 04 Mar 2025 03:35 PM IST
सार
Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर बंथरा निवासी एक युवक ने गमछा के सहारे जामुन के पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव पड़ोस के गांव की एक बगिया में लटकता मिला। जमीन पर उसका मोबाइल व शराब के दो क्वार्टर पड़े थे। युवक शराब पीने व जुआ खेलने का आदी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी गोलू (25 वर्ष) पुत्र राजू सोमवार की शाम घर से रठगांव के लिए निकला था। मंगलवार की सुबह गांव के लड़कों ने उसका शव पड़ोस के गांव रौंदपुर में संतोष की बगिया में जामुन को पेड़ से लटकता देखा गया।
विज्ञापन
मोबाइल फोन व शराब के दो क्वार्टर मिले
पेड़ के पास नीचे जमीन पर उसका मोबाइल फोन व शराब के दो क्वार्टर पड़े थे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी, तो कोहराम मच गया। परिजन तुरंत बगिया में पहुंचे, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने व पुलिस ने पूछताछ करने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
कई बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अपराध निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण हो सकेगा। मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, जो अन्य चर्चाएं हैं उन पर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।