{"_id":"68ed6a6a85f370d174096b52","slug":"a-young-man-was-duped-of-rs-1045-lakh-while-working-in-saudi-arabia-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1296728-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सउदी अरब में नौकरी के दौरान युवक से 10.45 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सउदी अरब में नौकरी के दौरान युवक से 10.45 लाख की ठगी
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर निवासी युवक से साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा देकर 10.45 लाख रुपये ठग लिए। वह उस समय सऊदी अरब में नौकरी कर रहे थे। उन्होंने भारत लौटकर नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई। कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एल्डिको काउंटी निवासी प्रमित सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके व्हाट्सएप पर कुछ महीने पहले मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए एक ऑनलाइन ग्रुप से जोड़ लिया। ग्रुप में रोजाना में शेयर मार्केट, ब्लॉक ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश व बेहतर मुनाफे की जानकारी दी गई। उन्होंने 20 मई को दो अलग-अलग खातों से 6.50 लाख रुपये आजाद ट्रेडर्स नाम की फर्म के खाते में जमा कराए। कुछ दिन बाद 30 हजार रुपये दिए भी गए लेकिन बैंक ने राशि होल्ड कर ली। इसके बाद सोनू ट्रेडर्स नाम से दूसरे खाते में 3.95 लाख रुपये जमा कराए। एप से लाभांश को ट्रांसफर करने की कोशिश की तो ठगों ने उनसे 30 फीसदी कमीशन मांगा। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
इस दौरान वह सऊदी अरब में नौकरी कर रहे थे। उन्होंने देश लौटने के बाद नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल और पुलिस से शिकायत की। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साइबर क्राइम टीम का सहयोग लिया जाएगा।