फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man was beaten up for testifying, many were injured in stone pelting

Kanpur News: गवाही देने की खुन्नस में युवक को जमकर पीटा, पथराव में कई घायल

Tue, 10 Jun 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up for testifying, many were injured in stone pelting
कानपुर। रेलबाजार थानाक्षेत्र में युवती के साथ हुई घटना में गवाही देने से नाराज दबंगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गया। पीड़ित ने 14 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खपरा मोहाल निवासी आकाश के अनुसार सात मई की रात लखनऊ फाटक जाते समय भांजे प्रिंस से कारण सिंह, अर्जुन सिंह, शिवम सिंह, पंचू सिंह, धर्मेंद्र यादव उर्फ बड़े ने गालीगलौज की। आरोपियों ने एक मामले में गवाही देने पर नाराजगी जताई और उसे जमकर पीटा।
विज्ञापन


इस बीच वह भी पहुंच गए और बीच बचाव करने लगे तो उनके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों से सूचना पाकर परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने ईंट पत्थर चला दिए। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का वीडियो बना रही बेटी रितु से दूसरे पक्ष की गुड्डी नाम की महिला ने मोबाइल छीन लिया और जमीन पर पटककर तोड़ दिया। रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed