{"_id":"694ef002d74a62ad9108ba3a","slug":"a-young-man-made-a-reel-by-making-indecent-remarks-on-the-head-priest-of-bageshwar-dham-kanpur-news-c-220-1-akb1007-135978-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर अभद्र टिप्पणी कर युवक ने बनाई रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर अभद्र टिप्पणी कर युवक ने बनाई रील
Sat, 27 Dec 2025 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के तिगाईं निवासी युवक ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। रील वायरल होने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री व पदाधिकारियों ने रूरा थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
रसूलाबाद के कांशीराम कॉलोनी निवासी राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह सेंगर शुक्रवार को पदाधिकारियों के साथ रूरा थाना पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया। बताया कि तिगाईं निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें युवक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व उनकी बहन के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। वायरल वीडियो से समाज के लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।
रूरा थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि वीडियो बनाने वाला युवक तिगाईं का निवासी है। वर्तमान में वह गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी कर रह रहा है। उसने वहीं से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मामले की जानकारी के लिए युवक के परिजन को थाने बुलवाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।