फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man guarding farm was killed in Dhakapurwa in kanpur

Kanpur: ढाकापुरवा में आलू रखवाली कर रहे युवक की हत्या, पुरानी खुन्नस में बाबा और उसके बेटे ने मारी गोली

Tue, 13 Dec 2022 02:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Dec 2022 02:30 PM IST
सार

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे युवक को गोली मार दी गई। परिजन उसे गंभीर हालत में बिल्हौर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद ही घेराबंदी कर ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
A young man guarding farm was killed in Dhakapurwa in kanpur
मृतक शरद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ पंचायत के ढाकापुरवा गांव में सोमवार रात करीब 8:30 बजे खेतों की रखवाली कर रहे एक युवक को गोली मार दी गई। जानकारी के अनुसार, परिवार के ही कुछ लोगों ने नशेबाजी, पुरानी खुन्नस में सीने में गोली मारी है। गोली मारने के बाद आरोपी जंगलों की ओर भाग गए।

विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के लोगों ने दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। वहीं मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर बिल्हौर अतुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र के नानामऊ पंचायत के ढाकापुरवा गांव निवासी दिनेश दुबे के दो पुत्र शरद(26) और सचिन थे।
विज्ञापन

सोमवार को शरद अपने पारिवारिक चाचा प्रवीण दुबे संग रात करीब 6:30 बजे आलू खेतों की रखवाली के लिए गए हुए थे। खेतों पर टार्च लगाकर छुट्टा पशुओं को देख रहे थे तभी परिवार के ही पारिवारिक बाबा जयंत दुबे व इनके पुत्र हिमांशू नशे की हालत में आए और गाली-गलौज करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाली गलौज का जब विरोध किया, तो प्रवीण ने सुबह बात करने की बात कही, लेकिन नशे में धुत जयंत व हिमांशू लगातार हावी होते हुए धक्का मुक्की करने लगे। उक्त दोनों जब तक कुछ समझ पाते तब तक जयंत ने देशी तमंचा से शरद के सीने पर बाई हो सटा के गोली चला दी।

गोली लगते ही शरद मौके पर गिरकर तड़पने लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर पास ही मौजूद अन्य लोग भी आ गए, लेकिन जयंत और हिमांशू द्वारा कई हवाई फायर करने से लोग इन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक मृतक के परिजनों-ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर दबोच लिया। वहीं गोली लगने से घायल शरद को जब सीएचसी लाया गया, तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक शरद के पिता दिनेश दुबे ने बताया कि उसका पुत्र बिल्हौर में इलेक्ट्रानिक दुकान में काम करता था।

छोटा भाई बोला हमाई दम चली गई
मृतक शरद दुबे के शव पर लिपट-लिपट कर रो रहे छोटा भाई सचिन मौके पर मौजूद अपने परिजनों से यही कर रहा था कि भैया हमाई दम थी। मेरा भाई चला गया, तो मेरी दम चली गई। हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारे भाई की मौत ऐसी होगी। मौके पर मौजूद परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि परिवार के लोग शरद की शादी की तैयारियों पर चर्चा कर अगले वर्ष शादी करने पर विचार कर रहे थे।

आलाकत्ल बटाईदार के पास छिपाया है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयंत और हिमांशू गोली मारने के बाद खेतों से होती हुए गंगा कटरी के जंगलों में छिप गए थे। इससे पहले उक्त दोनों अपने एक खासम-खास बटाईदार के पास दो तमंचे और कई कारतूस छिपा गए हैं।

पुलिस इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि अभी पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। आरोपी और आलाकत्ल की सभी विस्तृत जानकारी अनुसंधान के बाद ही दी जाएगी। पीड़ित पक्ष द्वारा जयंत और हिमांशू सहित उनके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर रिपोर्ट लिखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed