Hardoi: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दवा खरीदने जा रहा था मृतक, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi News: सवायजपुर के समीप कटरा-बिल्हौर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक दवा खरीदने जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दवा खरीदने जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अशर्फी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
सवायजपुर कोतवाली के गौरखेड़ा निवासी मुरारी लाल (32) पुत्र राम औतार शुक्रवार रात लगभग आठ बजे घर से सवायजपुर दवा खरीदने पैदल निकला था। कटरा- बिल्हौर हाईवे पर एक मोटरसाइकिल एजेंसी के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए परिजन फर्रुखाबाद ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। मृतक के भाई अशर्फी ने बताया कानपुर पहुंचने से पहले ही उसके भाई की रास्ते में मौत हो गई।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन मृतक का शव गौरखेड़ा ले आए। शनिवार सुबह कोतवाली में मृतक के भाई अशर्फी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा जा रहा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।