फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man came in contact with an HT line hanging in the fields and died.

Kanpur News: खेतों में झूल रही एचटी लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

Wed, 18 Feb 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A young man came in contact with an HT line hanging in the fields and died.
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर में मंगलवार सुबह गेहूं की फसल देखने गया युवक खेतों में झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह झुलस कर घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए औरैया मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कसोलर निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनका छोटा बेटा अंकित (22) मंगलवार सुबह नौ बजे गेहूं की फसल देखने के लिए खेत पर गया था। खेत के अंदर घुसकर फसल देखने के दौरान बेटा खेत के ऊपर झूल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। पास के खेतों में मौजूद किसानों ने गांव आकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन बेटे को औरैया मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अमर सिंह ने आरोप लगाया कि खेतों से निकली हाईटेंशन लाइन के तार बहुत नीचे हैं। किसानों ने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से तारों को ऊंचा करवाने के लिए कहा था। अधिकारियों की लापरवाही से हुए हादसे में बेटे की जान चली गई। अनहोनी पर अंकित की मां शरवती, पिता अमर सिंह, भाई राकेश, मुकेश, उमेश रो-रोकर बेहाल हैं। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिशासी अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित अवर अभियंता को लाइन दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच करवाई जाएगी। इसमें जो भी दोषी निकलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed