फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A woman slapped a man 14 times in 50 seconds in middle of the market beat him up for stalking girl students

Kanpur: मनचले को बीच बाजार में महिला ने 50 सेंकेंड में जड़े 14 थप्पड़, छात्राओं का पीछा करने पर जमकर पीटा

Thu, 27 Feb 2025 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:52 AM IST
सार

Kanpur News: शहर में छेड़छाड़ से परेशान लोगों ने कमान खुद ही संभाल ली। अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं में लोगों ने जमकर शोहदों को धुन डाला।

विज्ञापन
A woman slapped a man 14 times in 50 seconds in middle of the market beat him up for stalking girl students
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बेकनगंज क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने छेड़छाड़ करने पर एक युवक को बीच बाजार में जमकर पीटा। युवक लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला के हाथ नहीं रुके। महिला ने युवक का कॉलर पकड़ा, फिर 50 सेकेंड में 14 थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर पुलिस के अकाउंट को टैग करते हुए एक्स पर पोस्ट कर दिया।

विज्ञापन

बेकनगंज बाजार में सुबह एक महिला गृहस्थी का कुछ सामान लेने के लिए आई हुई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे देखकर कुछ कमेंट्स किए। महिला ने पहले एक-दो बार उसकी टिप्पणी को अनसुना किया, लेकिन जब वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो महिला ने युवक को बीच बाजार में दबोच लिया। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया।

विज्ञापन

A woman slapped a man 14 times in 50 seconds in middle of the market beat him up for stalking girl students
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

अदनान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसमें महिला युवक का कॉलर और बाल पकड़कर उसे एक के बाद एक थप्पड़ मारती दिख रही है। 50 सेकेंड के वीडियो में महिला ने आरोपी को 14 थप्पड़ जड़े और जमीन पर गिराकर पीटा। युवक वहां से बचते हुए भागता दिखाई दिया। वीडियो में युवक महिला के आगे गिड़गिड़ाता रहा। बाजार में आसपास खड़े लोगों से युवक छुड़वाने के लिए कहता रहा। एसीपी अनवरगंज अभिषेक राहुल ने बताया कि मामले में बजरिया निवासी अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन



परिजनों ने शोहदे को पकड़कर पीटा
बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में साउथ एक्स मॉल के पास बुधवार को एक शोहदे को लोगों ने दौड़ाकर पीट दिया। आरोप लगाया कि वो अक्सर इलाके की लड़कियों को कोचिंग या कॉलेज जाते समय पीछा करता था। छात्राओं ने इसकी शिकायत परिजनों से की थी। परिजनों का कहना था कि पुलिस नहीं सुनती, इसीलिए तो खुद ही आरोपी को सबक सिखाने का फैसला।

विज्ञापन

कोचिंग आते-जाते करता था पीछा
बाबा कुटी इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटियों को एक युवक अक्सर कॉलेज और कोचिंग आते-जाते पीछा कर परेशान करता था। एक महीने से वह लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह भाग जाता था। हाल ही में आरोपी ने उन्हें रोककर बात करने का प्रयास किया। इस पर दोनों ने परिजनों से शिकायत की।

पुलिस कुछ नहीं सुनती, इसलिए शिकायत नहीं की
बुधवार दोपहर आरोपी इलाके में टहलता दिखा तो लड़कियों ने अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे बैंगनी रंग की शर्ट पहने युवक दिख गया। लोगों ने पकड़कर पूछताछ की तो वह भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ा कर पीटा। कुछ राहगीरों के बीच-बचाव कर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि पुलिस कुछ नहीं सुनती, इसलिए शिकायत नहीं की।

वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इस मामले को दिखवाया जाएगा। साथ ही, क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। छेड़छाड़ की घटनाओं को हर हालत में रोका जाएगा।  -महेश कुमार, एडीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed