फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A woman injured in an auto accident died during treatment a jam was created by placing the body

Hamirpur: ऑटो की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, शव रखकर लगाया जाम…आश्वासन पर माने परिजन

Tue, 04 Mar 2025 04:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

Hamirpur News: ऑटो की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। तहसीलदार के पहुंचने और आश्वासन पर परिजन माने।

विज्ञापन
A woman injured in an auto accident died during treatment a jam was created by placing the body
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में सिंचाई कर घर लौट रहे मां-बेटे को ऑटो ने टक्कर मार दी। घायल मां की इलाज के दौरान की मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने शव रखकर मौदहा-मुस्करा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया है। 

विज्ञापन

न्यूरिया गांव निवासी निवासी नंदू कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि सोमवार को बेटा शिवशंकर कुशवाहा अपनी मां रत्ती कुशवाहा (50) को इमलिया से अपने घर न्यरिया आ रहा था। तभी न्यूरिया के पहले ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे रत्ती गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला चिकित्सालय से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर में इलाज के दौरान मंगलवार को सुबह मौत हो गई। दोपहर  12 बजे शव आने पर परिजनों मौदहा-मुस्करा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर धर्मेंद्र कुमार इंस्पेक्टर बिवांर, सत्य प्रकाश वर्मा  व वीरपाल सिंह नायब तहसीलदार, श्वेता सिंह लेखपाल ने पहुंच कर परिजनों को समझाया। किसान दुर्घटना बीमा दिलाए जाने का आश्वासन के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed