फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A vehicle hit a medical student and fled at the barrage, the student is on a ventilator.

Kanpur News: बैराज पर मेडिकल छात्र-छात्रा को वाहन टक्कर मार भागा, वेंटिलेटर पर छात्रा

Thu, 21 May 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A vehicle hit a medical student and fled at the barrage, the student is on a ventilator.
कानपुर। गंगाबैराज स्थित मैगी पॉइंट से लौट रहे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र और छात्रा को मंगलवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल दोनों को राहगीरों ने गंभीर हालत में हैलट पहुंचाया जहां छात्रा वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। वहीं, छात्र के जबड़े की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे निखिल सिद्धार्थ (26) और सुनेपिनला अय्यर (24) मंगलवार रात बाइक से बैराज स्थित मैगी पॉइंट गए थे। छात्रा मूलरूप से नागालैंड की रहने वाली हैं। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे से दो बजे के बीच दोनों बाइक से लौट रहे थे। गंगाबैराज-बिठूर हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी और भाग निकला।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र-छात्रा बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। राहगीरों ने दोनों को बेहोशी की हालत में उठाकर हैलट पहुंचाया। डॉक्टर सौरभ ने बताया कि छात्रा सुनेपिनला के सिर और ब्रेन में गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छात्र निखिल सिद्धार्थ के चेहरे की हड्डियां और जबड़ा टूट गया है। साथ ही सिर में भी गंभीर चोट आई है। दोनों का इलाज आईसीयू में न्यूरोसर्जन डॉ. मनीष सिंह की निगरानी में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने हादसे की सूचना दोनों के परिजन को दी है। वहीं, हैरानी की बात यह रही कि नवाबगंज, कोहना और बिठूर थाना पुलिस ने हादसे की जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed