फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A van overturned on the highway after a tyre burst, injuring six passengers.

Kanpur News: टायर फटने से हाईवे पर पलटी वैन, छह सवारी घायल

Sun, 18 Jan 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A van overturned on the highway after a tyre burst, injuring six passengers.
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा गांव के पास हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार वैन का बायां टायर फट गया। इससे फतेहपुर से कानपुर की ओर आ रही वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को उपचार के लिए हैलट ले जाया गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

वैन सवार लोगों ने बताया कि चालक फतेहपुर से कानपुर के लिए सवारियां ले जा रहा था। गाड़ी में चार बच्चों समेत 12 लोग थे। बिठूर निवासी शारदा बहन के साथ सुनीता बिंदकी से लौट रही थीं। शारदा ने बताया कि महिला सवारियों के अनुसार चालक ने जैसे ही गाड़ी तेज भगाना शुरू की। सभी ने उसे टोका लेकिन वह नहीं माना तभी जोरदार धमाके की आवाज आई और गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। सब लोग नीचे दब गए और चीख-पुकार मच गई। राहगीर और स्थानीय लोग मदद को दौड़े और अंदर फंसी सवारियों को बाहर निकाला। चालक मौके से भाग निकला। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में अंचल कुमार, मीरा, जाह्नवी, अपराजिता, सुनीता, राधिका और शारदा घायल हो गए हैं। पहले इन सभी को पुलिस ने सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां मीरा की हालत बिगड़ने पर उन्हें हैलट भेज दिया गया। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed