फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A tile worker hanged himself after being threatened by a tax collector.

Kanpur News: तगादगीर के धमकाने पर टाइल्स कारीगर ने फंदा लगा दी जान

Wed, 15 Oct 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A tile worker hanged himself after being threatened by a tax collector.
कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के एमआईजी में मंगलवार की सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग में टाइल्स कारीगर ने तार से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि तगादगीर उधार लिए गए दो लाख रुपये लौटने को लेकर धमका रहा था। इससे तनाव में आकर युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन

सचेंडी के बछऊपुर निवासी कपिल (30) टाइल्स कारीगर था। उसके ससुर रामजीवन ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले उसने पनकी स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में पत्थर लगाने का काम शुरू किया था। एक साल पहले उसने मां, पिता, बच्चे के बीमार पड़ने पर गांव के एक युवक से दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि तगादगीर हर माह 10-15 हजार रुपये देने का दबाव डालकर धमका रहा था। इसे लेकर वह मानसिक तनाव में था। मंगलवार सुबह उसने बिल्डिंग के दूसरे तल पर फंदा लगाकर जान दे दी। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाए हैं उसकी जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed