{"_id":"62d2a86c8695da71537d7ade","slug":"a-teenager-was-shot-in-taking-selfie-with-pistol-in-unnao-died-on-the-spot-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पिस्टल के साथ सेल्फी लेने में चली गोली, मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पिस्टल के साथ सेल्फी लेने में चली गोली, मौके पर ही मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 16 Jul 2022 05:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 16 Jul 2022 05:31 PM IST
सार
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ सेल्फी लेना का शौक एक किशोर को भारी पड़ गया। सेल्फी खींचते समय अचानक फायर हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले में पिस्टल के साथ सेल्फी लेना एक किशोर को महंगा पड़ गया। सेल्फी लेने के दौरान किशोर से मोबाइल का स्वीच की जगह पिस्टल का ट्रिगर दब गया। इससे निकली गोली किशोर को लग गई। किशोर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर बंगर निवासी इंद्रेश यादव का बेटा सुचित कुमार हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पिता के ही लाइसेंसी पिस्टल से सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उससे गलती से गोली चल गई।
विज्ञापन
उसे कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि किशोर घर में रखे पिस्टल से सेल्फी ले रहा था। तभी गोली चलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन