फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A teenager jumped into the river from the Yamuna bridge, was hurt due to the registration of the case

Hamirpur: यमुना पुल से नदी में कूदी किशोरी, मुकदमा दर्ज होने से थी आहत, पानी को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 22 Jul 2023 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Jul 2023 10:57 AM IST
सार

Hamirpur News: दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि नेहा के चोटें होने के कारण तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  इसमें दूसरे पक्ष द्वारा नेहा पर भी मारपीट का आरोप लगाया था। इसकी उनसे तहरीर मांगी गई थी।

विज्ञापन
A teenager jumped into the river from the Yamuna bridge, was hurt due to the registration of the case
कोतवाल के सामने हाथ जोड़े खड़ी उर्मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में पानी भरने के विवाद में पुलिस ने गर्भवती महिला की पिटाई करने का मामला दर्ज  किया था। इसके बाद मामले में आरोपी किशोरी ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। गर्भवती महिला के चोट आने पर पुलिस ने किशोरी समेत उसकी मां व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

साथ ही, पूछताछ के लिए माता-पिता को कोतवाली बुलाया था। मुख्यालय के कांशीराम कालोनी निवासी इंतयाज की पत्नी नेहा उर्फ कल्लो का पानी भरने को लेकर पड़ोस की राधिका (17), उसकी मां उर्मिला व बहन राधा से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गर्भवती नेहा को गंभीर चोटें आने पर चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

साथ ही तहरीर के आधार पर मां व दोनों बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे परेशान होकर राधिका ने शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे नदी में छलांग लगा दी। छोटी बहन ने बताया कि पुलिस उसके माता पिता को ले गई थी। इससे आहत होकर बहन नदी में कूद गई। वह भी कूदने वाली थी, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की तलाश की जा रही है
वहीं कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि नेहा के चोटें होने के कारण तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  इसमें दूसरे पक्ष द्वारा नेहा पर भी मारपीट का आरोप लगाया था। इसकी उनसे तहरीर मांगी गई थी। दूसरे पक्ष ने वकील से तहरीर लिखवा देने की बात कही। इसी दौरान उनकी बेटी नदी में कूद गई। युवती की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed