फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A tanker collided from behind with a dumper parked on the highway, the operator died

Kanpur News: हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा भिड़ा टैंकर, परिचालक की मौत

Thu, 05 Jun 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A tanker collided from behind with a dumper parked on the highway, the operator died
रामादेवी हाईवे पर डम्पर में पीछे से जा ​​भिड़ा टैंकर।  - फोटो : संवाद
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के नौबस्ता-रामादेवी हाईवे पर बुधवार सुबह चालक को झपकी आने की वजह से टैंकर खड़े डंपर में पीछे से जा भिड़ा। हादसे में टैंकर के परिचालक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक के परिजनों को सूचना देकर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इधर हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

नौबस्ता-रामादेवी हाईवे पर टैंकर नौबस्ता से रामादेवी की ओर जा रहा था। कालिका होटल व नौबस्ता के बीच में चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे टैंकर हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा भिड़ा। हादसे में टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व परिचालक केबिन में फंस गए। सूचना पाकर पहुंची चकेरी पुलिस ने चालक व परिचालक को निकालकर कांशीराम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया। चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मथुरा के बलदेव सलेमाबाद निवासी विजय पाल सिंह (32) के रूप में हुई। वहीं, गंभीर हालत में मथुरा के महावन नगला रतिया निवासी चालक हरिओम सिंह को हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed