{"_id":"638c4ba58d07bc3c042a3938","slug":"a-sudden-fire-broke-out-in-a-moving-van-on-the-highway-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी वैन: हाईवे पर चलती वैन में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, एक घंटे ठप रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी वैन: हाईवे पर चलती वैन में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, एक घंटे ठप रहा आवागमन
Sun, 04 Dec 2022 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 04 Dec 2022 12:57 PM IST
सार
श्रीनगर थाना क्षेत्र के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में शनिवार देर रात एक मारुति वैन में अचानक आग लग गई। चालक ने वैन से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन देखते ही देखते वैन जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
हाईवे पर जलती वैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरा गांव के पास चलती मारूति वैन आग का गोला बन गई। चालक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। हाईवे पर जल रही वैन को देखकर वाहन दोनों ओर खड़े हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इसके बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी कामता सोनी शनिवार की रात मारूति वैन से महोबा स्थित मकान जा रहे थे। तभी हाईवे पर बरा गांव के पास चलती मारूति वैन में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
आग की लपटों के बीच घिरे चालक कामता ने बीच सड़क पर ही गाड़ी रोक दी और खिड़की से कूदकर जान बचाई। हाईवे पर धू-धूकर जल रही मारूति वैन को देखकर वाहन चालक सड़क के दोनों ओर 100 मीटर पहले ही रुक गए।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल जवानों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान रात के समय जाम में फंसे वाहन चालक परेशान रहे। इंजन हीट होने पर वैन में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।