फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A step towards making the state a trillion dollar economy governments economic advisor has sought a report

Kanpur: प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की ओर कदम, सरकार के आर्थिक सलाहकार ने मांगी है रिपोर्ट

Thu, 23 Jan 2025 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Jan 2025 02:05 PM IST
सार

Kanpur News: डेलॉयट कंपनी क्रीडा का खाका तैयार करेगी। शासन के निर्देश पर क्रीडा का प्रारूप तैयार करने के लिए एक कोर कमेटी गठित की जाएगी। इसके लिए डेलॉयट कंपनी के प्रतिनिधियों से भी बैठक में चर्चा की गई।

विज्ञापन
A step towards making the state a trillion dollar economy governments economic advisor has sought a report
मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर डाटा बैंक डिविजन के अधिकारियों के स - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) की तरह ही कानपुर रीजन इंटीग्रेटेड अथॉरिटी (क्रीडा) को विकसित किया जाएगा। यह फैसला बुधवार को महानगर में क्रीडा के प्रस्ताव पर मंडलायुक्त शिविर कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। प्रदेश सरकार की ओर से इसका प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी गई है।

विज्ञापन

बताया गया कि नवगठित एससीआर में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी जिलों को शामिल किया गया है और इसका कुल क्षेत्रफल 27,826 वर्ग किलोमीटर है। उसी तरह से क्रीडा में कानपुर महानगर के अलावा कानपुर देहात, औरैया और कन्नौज सहित चार अन्य जिलों की सदर तहसीलों को शामिल किया जाएगा। इसका कुल क्षेत्रफल 20 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक होगा।

विज्ञापन

सेक्टरों और प्रोजेक्ट को जोड़ कर किया जा रहा है कार्य
क्रीडा को विस्तार देने की योजना पर बैठक करने आए मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के स्तर पर लाने के लिए सभी क्षेत्रों के सेक्टरों और प्रोजेक्ट को जोड़ कर कार्य किया जा रहा है। ताकि सभी सेक्टर की ग्रोथ हो सके। बताया कि इसी कड़ी में एससीआर बन रहा है।

विज्ञापन

सभी सूचनाएं समयबद्ध उपलब्ध करा दें
साथ ही, क्रीडा के तहत कानपुर के आसपास व पूरे मंडल के अधिकांश क्षेत्रों को जोड़ते हुए एक रीजनल प्लान बनाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के आर्थिक सलाहकार केवी राजू ने क्रीडा के क्षेत्रफल को रेखांकित करने का काम कर रहे रिमोट सेंसिंग सेंटर के अधिकारियों से कहा कि वे कानपुर मंडल से जुड़ी सभी सूचनाएं समयबद्ध उपलब्ध करा दें, जिससे आगे की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सके।

विज्ञापन

रीजन इंटीग्रेटेड डेवेलपमेंट के लिए लखनऊ में स्टेट कैपिटल रीजन बना लिया गया है। शासन की मंशा के अनुसार कानपुर के लिए भी रीजनल प्लान बनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न खंडों के डाटा की आवश्यकता है। इसके लिए रिमोट सेंसिंग के अधिकारियों से सहयोग लिया जा रहा है।  -के. विजयेंद्र पांडियन आयुक्त, कानपुर मंडल

डेलॉयट कंपनी तैयार करेगी खाका
डेलॉयट कंपनी क्रीडा का खाका तैयार करेगी। शासन के निर्देश पर क्रीडा का प्रारूप तैयार करने के लिए एक कोर कमेटी गठित की जाएगी। इसके लिए डेलॉयट कंपनी के प्रतिनिधियों से भी बैठक में चर्चा की गई। बताया गया कि क्रीडा का प्रारूप महानगरीय स्वरूप को कायम रखते शहरी और औद्योगिक विकास के आधार पर तैयार किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष केडीए मदन सिंह गर्ब्याल, समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सुधीर कुमार, सचिव केडीए अभय कुमार, डेलॉयट के प्रतिनिधि मुरली मोहन टी व शुभम गुप्ता, नगर नियोजक मनोज कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed