{"_id":"69a5f4ef458505721a0f1d56","slug":"a-speeding-car-hits-pedestrians-injuring-three-kanpur-news-c-362-1-ka11002-142766-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फर्राटा भर रही कार ने राहगीरों को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फर्राटा भर रही कार ने राहगीरों को मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गंगापुर काॅलोनी में दीक्षित आटा चक्की के पास सोमवार देर रात 11 बजे तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर दी। बेकाबू कार सड़क किनारे नाली में जा घुसी। इसमें 14 साल के किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। चीख-पुकार मचने पर गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार ने पहले साइकिल सवार फिर सब्जी विक्रेता और ई-रिक्शे में टक्कर मारी फिर नाली में घुस गई। हादसे में गंगापुर निवासी सब्जी विक्रेता बब्बन चौरसिया, ई-रिक्शा में बैठे राजीव विहार मछरिया निवासी फर्नीचर कारीगर दिनेश कुमार विश्वकर्मा और साइकिल सवार कुशवाहा आटा चक्की गंगापुर काॅलोनी निवासी सनी गुप्ता घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना से गुस्साए भीड़ ने कार सवार चालक को पकड़कर पीटने के साथ कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले कार चालक भीड़ को चकमा देकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कार को कब्जे में लेकर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।