{"_id":"692f465c5696b6443c0108cb","slug":"a-scorpio-hit-a-mother-and-son-riding-a-scooter-dragged-them-for-300-meters-and-died-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-134852-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्कूटी सवार मां-बेटे को स्कार्पियों ने मारी टक्कर, 300 मीटर तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्कूटी सवार मां-बेटे को स्कार्पियों ने मारी टक्कर, 300 मीटर तक घसीटा, मौत
Wed, 03 Dec 2025 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर शिवली मार्ग पर बाघपुर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी स्कार्पियों के अगले पहिये में दाहिने ओर फंसकर करीब 300 मीटर घसिटते हुए चली गई। घायल मां-बेटे को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम गहलौं (भैरो शाहजहांपुर) निवासी शैलेंद्र कुमार (27) सोमवार रात 11 बजे के करीब मां केशकली (52) को स्कूटी से लेकर कानपुर से घर लौट रहे थे। बाघपुर के पास पहुंचने पर सामने से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। कार की रफ्तार तेज थी। वहीं कार में स्कूटी सवार फंस गए और कार चालक उन्हें घसीटते हुए सड़क से उतर कर एक पेड़ से जा टकराया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाल कर शिवली सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉ. सुरभि खत्री ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग रोते बिलखते हुए पहुंचे। पिता गेंदालाल ने बताया कि वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। घर पर ही स्टेशनरी की दुकान किए हैं। बेटा दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। वह कुछ दिन पहले घर आया था। स्टेशनरी की दुकान का सामान लेने के लिए सोमवार को कानपुर गया था। साथ में उसकी मां केशकली भी गई थीं। दोनों स्कूटी से कानपुर से लौट रहे थे। देर रात उन्हें जानकारी मिली की बाघपुर के पास कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए हैं। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें दोनों के मौत की जानकारी मिली।
विज्ञापन
अनहोनी पर पिता गेंदालाल, बहन दीक्षा ,रूबी, भाई शिवम बिलखते रहे। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़ कर भाग निकला है। गाड़ी कब्जे में ली गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।