फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A road will be built parallel to the Ganga, connecting Shuklaganj to Atal Ghat.

Kanpur News: गंगा के समानांतर बनेगी रोड, शुक्लागंज से अटल घाट जुड़ेगा

Sun, 23 Nov 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A road will be built parallel to the Ganga, connecting Shuklaganj to Atal Ghat.
अटल घाट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। 12 साल बाद फिर से गंगा किनारे रिवर फ्रंट बनाए जाने की योजना को रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार इसका स्वरूप नया होगा। रिवर फ्रंट के साथ गंगा के किनारे-किनारे एक दूसरा वीआईपी राेड बनाया जाएगा। शुक्लागंज से अटलघाट को जोड़ा जाएगा। शासन स्तर से इस दूरगामी सोच के साथ जल्द ही इस योजना का डीपीआर तैयार करने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले शासन की बैठक में शहरों में नदियों के किनारे रिवरफ्रंट बनाए जाने की योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया गया था। योजना के तहत शुक्लागंज से लेकर अटल घाट तक साढ़े आठ किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का प्रस्ताव है। फिलहाल इसको कई चरणों में बनाने की योजना है। सबसे पहले इसे शुक्लागंज से जाजमऊ, दूसरे चरण में बिठूर से परियरपुल तक बनाया जाएगा। इसी तरह पूरी सड़क बनने के साथ ही इसे कई जगहों से वर्तमान वीआईपी राेड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए अटल घाट, सरसैया घाट, परमट से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। मंडलायुक्त के निर्देशन में यह सभी काम किए जाने हैं।
विज्ञापन

--------
गंगा किनारे एक लंबी सड़क के बन जाने से वीआईपी राेड पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। साथ ही गंगा किनारे सुंदरीकरण के साथ कई और काम भी रिवरफ्रंट योजना के तहत किए जाएंगे। यह परियोजना लंबे समय से प्रस्तावित है। इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम बिहार की राजधानी पटना भी गई थी। टीम ने वहां बने रिवरफ्रंट का अध्ययन किया था। - नीरज श्रीवास्तव, समन्वयक, उच्च स्तरीय विकास समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पीएम मोदी के सामने 2019 में आया था पहला प्रस्ताव
नमामि गंगे के तहत 2019 में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक कानपुर में हुई थी। उस दाैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस बैठक में माैजूद थे। कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने गंगा के घाटों और यहां पर रिवरफ्रंट विकसित करने का प्रस्ताव पीएम के सामने रखा था। उनके बाद नीलिमा 2023 में विधानसभा सदन के सामने भी इसे रखा जिसमें अटल घाट, रानी, मैगजीन घाट, तिवारी घाट और भैराेघाट का सुंदरीकरण करने और रिवरफ्रंट बनाने की बात कही थी। विधायक के अनुसार अब जाकर यह परियोजना आकर लेने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed