फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A report has been filed against the student who accused Mohsin of rape

Kanpur News: मोहसिन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 May 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the student who accused Mohsin of rape
कानपुर। निलंबित एसीपी मोहसिन खान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली आईआईटी छात्रा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद रावतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा ने कल्याणपुर पुलिस को जो तहरीर दी थी उस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद छात्रा ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। जिस घटनाक्रम में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है, वह पुलिस को दिए बयानों में उनके बारे में पहले ही बता चुकी है। इनसे जुड़े साक्ष्य भी उनके पास मौजूद हैं। निलंबित एसीपी की पत्नी ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर छात्रा से हुई वाट्सएप चैट को आधार बनाया। कहा कि गर्भवती रहने के दौरान छात्रा ने उसके साथ छल किया। उसे पता था कि मोहसिन शादीशुदा हैं, तब भी उसके साथ संबंध जारी रखे। मोहसिन की पत्नी के मुताबिक छात्रा पति को दबाव में लेकर उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करना चाहती थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि एक दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजे वो पति मोहसिन, बच्चे, माता-पिता संग सरकारी आवास में थीं तभी वह जबरन वह में घुस आई। उसने अपना परिचय दिया और कहा कि वह आईआईटी से पीएचडी कर रही है और वह मेरे पति से बहुत प्रेम करती है। उनसे शादी भी करना चाहती है, लेकिन तुम और तुम्हारे बच्चे बाधा हैं। उसे तलाक दे दो और रास्ते से हट जाओ। एसीपी की पत्नी के इन्हीं आरोपों पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा की तहरीर पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed