फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A replica of a lion will be installed near the vegetable market in Akbarpur and a replica of an eagle will be installed near the Idgah.

Kanpur News: अकबरपुर में सब्जी मंडी के पास शेर व ईदगाह के करीब लगेगी ईगल की प्रतिकृति

Sat, 06 Jun 2026 02:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A replica of a lion will be installed near the vegetable market in Akbarpur and a replica of an eagle will be installed near the Idgah.
कानपुर देहात। जिला मुख्यालय के नगर अकबरपुर में सब्जी मंडी के पास शेर और ईदगाह के पास ईगल की प्रतिकृति लगेगी। इससे नगर के इन स्थलों को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

अकबरपुर जिला मुख्यालय का नगर है लेकिन यहां आबादी क्षेत्र में लैंडमार्क (प्रसिद्ध स्थल) की पहचान के नाम पर मोड या फिर दुकान बताना पड़ता है। इससे स्थल की सटीक जानकारी नहीं हो पाती है। नगर के प्रमुख स्थानों को नई पहचान मिले इसका प्रस्ताव नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पारित हो चुका है। इसी को लेकर अब दो नए स्थानों का चयन कर शेर व ईगल की प्रतिकृति लगाने की मंजूरी दी गई है। इसमें बाढ़ापुर मार्ग में सब्जी मंडी के पास शेर की प्रतिकृति लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस पर करीब पांच लाख रुपये खर्च का अनुमान है। वहीं इसके आगे ईदगाह के पास ईगल (बाज) की प्रतिकृति लगेगी। इसपर करीब 5.5 लाख रुपये खर्च आएगा। 15 वें वित्त से यह खर्च वहन किया जाएगा। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि नगर में पहले ही नमस्ते चौराहा, डाल्फिन तिराहा, परी चौक आदि स्थानों को नई पहचान दी जा चुकी है। इसी क्रम में अब दो जगह प्रतिकृति लगाने की तैयारी है। बजट उपलब्ध है। जल्द की आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इन स्थलों पर प्रतिकृति लगाकर सेल्फी प्वाइंट की तरह विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed