{"_id":"69f65e3c5834abb3cd0ef9dd","slug":"a-pickup-collided-with-a-pole-leaving-100-villages-without-power-for-13-hours-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-142086-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पिकअप की टक्कर से पोल टूटा, 13 घंटे गुल रही 100 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पिकअप की टक्कर से पोल टूटा, 13 घंटे गुल रही 100 गांवों की बिजली
Sun, 03 May 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 03 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
झींझक। रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर किशौरा गांव के पास शुक्रवार रात पिकअप की टक्कर से 33 केवी विद्युत लाइन का पोल टूट गया। इससे क्षेत्र के करीब 100 गांवों और कस्बे के दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति गुल रही। उमस भरी गर्मी से पूरी रात लोग परेशान रहे। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नया पोल लगने पर 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
कठिका पारेषण केंद्र से नवीन विद्युत उपकेंद्र को 33 केवी लाइन आई है। इसी से नगर के उपकेंद्र से जुड़े मंगलपुर, अकारू, औरंगाबाद, कांशीराम व भोलानगर फीडरों को आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार रात के 1:30 बजे के करीब तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गढ़िया गांव के पास एक पोल टूट गया। इससे उक्त फीडरों से जुड़े गौरी, मुंडेरा, उइछा, सुरासी, अकौड़िया, मनकापुर,गौरी, समेत करीब 100 गांवों के साथ नगर के खानपुर रोड और भोलानगर मोहल्लों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। काफी देर तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
जानकारी पर लोगों को पोल टूटने की जानकारी हुई। इधर पूरी रात बिजली न आने से घरों में लगे इनवर्टर ठप हो गए। झींझक कस्बे व ग्रामीण इलाके के लोग गर्मी से बेहाल रहे। सुबह तक आपूर्ति बहाल न होने पर पेयजल का संकट रहा। इधर शनिवार सुबह पोल टूटने की जानकारी पर लाइनमैन पहुंचे। नया पोल मंगवाया गया। इसके बाद हाइड्रा से पोल लगवाने के साथ ही खंभे में तार जोड़े गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। जेई पंकज कुशवाहा ने बताया कि पिकअप की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति गुल हुई थी। नया पोल लगाकर सप्लाई बहाल कर दी गई है।