फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A murder case has been filed against lover who was seen roaming in footage.

UP: महिला और उसका लिव-इन पार्टनर पहले पीते थे शराब... फिर करते ऐसी हरकत, पड़ोसी भी उनसे हो गए थे परेशान

Mon, 03 Nov 2025 10:19 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Nov 2025 10:19 AM IST
सार

पुलिस को पड़ोसी के घर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में रोहित बुधवार दोपहर भारती को कहीं ले जाते नजर आया। रात को घर लौटा। फिर रात आठ बजे से 10 बजे के बीच वह गली में इधर-उधर चक्कर काटता नजर आया।

विज्ञापन
A murder case has been filed against lover who was seen roaming in footage.
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रायपुरवा थाना क्षेत्र में लिव-इन पार्टनर की हत्या मामले में एक और खुलासा हुआ है। पड़ोसी समेत अन्य लोगों ने बताया कि भारती और रोहित दोनों शराब पीते थे। इसके बाद आपस में झगड़ा करते थे। दोनों किसी कारखाने या फैक्टरी में काम करते थे। ज्यादातर उनके घर पर ताला लगा रहता था।

विज्ञापन

रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा में आपसी सहमति में रह रही महिला भारती गौतम की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के मामले में पी रोड निवासी मौसरे भाई सोनू ने प्रेमी रोहित उर्फ दिलीप कुमार के खिलाफ रविवार को हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पड़ोसी के घर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में रोहित बुधवार दोपहर भारती को कहीं ले जाते नजर आया। रात को घर लौटा। फिर रात आठ बजे से 10 बजे के बीच वह गली में इधर-उधर चक्कर काटता नजर आया। बाद में घर से जैकेट पहनकर निकल गया। तब से उसे किसी ने नहीं देखा। पुलिस को आशंका है कि लौटने के बाद ही दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद प्रेमी ने भारती की हत्या कर दी। कैमरे का डीवीआर पुलिस साथ ले गई है।

विज्ञापन

अब तक जांच में पुलिस के सामने आया है कि रोहित दो-तीन और नाम इस्तेमाल करता था। फोरेंसिक टीम को भारती गौतम और वाहिद नाम से दो आधार कार्ड भी मिले, जबकि पूरी बस्ती में उसका नाम रोहित ही पता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि हुई है।

यह है मामला
कानपुर के रायपुरवा थाना इलाके के लक्ष्मीपुरवा में आपसी सहमति से प्रेमी संग रह रही महिला की प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के बाद शव तख्त के नीचे छिपा दिया गया। वारदात के बाद आरोपी घर पर ताला डालकर भाग निकला था। 

शनिवार सुबह बदबू आने पर पड़ोसी की सूचना पर पुलिस पहुंची और ताला तोड़कर घर की तलाशी ली। तख्त के नीचे चादर से छिपाया गया महिला का अर्द्धनग्न शव मिला। शक्कर मिल खलवा निवासी आशादेवी की बेटी भारती गौतम (35) आठ साल पहले नौबस्ता के मछरिया निवासी रोहित उर्फ दिलीप कुमार उर्फ वाहिद के साथ चली गई थी।

भारती के मौसरे भाई सोनू ने बताया कि सात माह पहले आशादेवी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद भारती, रोहित के साथ अपने घर में रहने लगी। पड़ोसी किशनलाल ने पुलिस को बताया कि 29 अक्तूबर को तड़के रोहित को घर के बाहर बैठे देखा था। इसके बाद से घर पर ताला लटक रहा है। शनिवार सुबह भारती के घर से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed