{"_id":"606486558ebc3ece7a783960","slug":"a-man-died-due-to-excessive-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक शराब पीने से युवक की मौत, परिजन बोले- पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की ओर से बंटी शराब से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक शराब पीने से युवक की मौत, परिजन बोले- पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की ओर से बंटी शराब से गई जान
Wed, 31 Mar 2021 07:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में महोबकंठ थाना क्षेत्र के पहाड़िया गांव में मंगलवार की शाम अधिक शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की ओर से बांटी गई शराब पीने से मौत हुई है। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
मंगलवार की शाम पहाड़िया गांव निवासी भूपेंद्र (23) गांव में होली खेलने निकला था। पिता रामपाल का आरोप है कि गांव में चुुनाव की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों द्वारा शराब बांटी जा रही थी। शराब पीने के बाद भूपेंद्र की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी पनवाड़ी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
उधर, आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार का कहना है कि अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से मौत हो सकती है। क्षेत्र में जहरीली व मिलावटी शराब नहीं बेची जा रही है। वहीं, थानाध्यक्ष महोबकंठ लाखन सिंह का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पोस्टमार्टम कराने से घटना के सही कारण स्पष्ट होते।