फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a man dead falling in borewell

बोरवेल में मौत कर रही थी इंतजार

Thu, 22 Dec 2016 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
a man dead falling in borewell
बोरवेल से अजय को निकालने में जुटे लोग, (दाएं) बोरवेल में गिरे अजय की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर में 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है। बुधवार रात को बोरवेल में गिरे युवक को निकालने के लिए पांच घंटें तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला इसके बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।  
विज्ञापन


कानपुर देहात के सनिहापुर का रहने वाला अजय कुमार बुधवार देर रात घर से बाहर निकला था। पास ही इलाके का एक बोरवेल खुला पड़ा था। अंधेरा होने के चलते अजय को गड्ढा नजर नहीं आया और वह सीधा उसमें जा गिरा। रात भर वह बोरवेल में फंसा रहा। किसी को उसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन





  

 

शव से लिपट कर खूब रोए परिजन

a man dead falling in borewell
बोरवेल से अजय को निकालने के कोशिश करते लोग - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इधर, परिजनों ने रात भर उसे तलाशा की लेकिन कुछ पता नहीं चला। थक हार कर सुबह तलाशने की बात कही गई। चिंता में पूरी रात निकल गई। जैसे ही अंधेरा छटना शुरू हुई फिर से तलाश शुरू हुई तब जाकर पता चला अजय एक बोरवेल में गिरा है। बोरवेल का मुंह ऊपर से चौड़ा था, इसलिए तल में पड़ा अजय उन्हें नजर आ गया।

ऊपर से आवाज दी तो अजय में कोई हरकत नजर नहीं आई। इसके बाद परिजन जोर-जोर से रोने लगे। पुलिस को सूचित किया गया। इलाके के लोग जमा हो गए। अजय के शव को निकालने का कार्य शुरू हुआ। बड़ी मशक्कत के बाद अजय का शव बाहर निकाला जा सका। जैसे शव ऊपर लाया गया परिजन शव से लिपट कर दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed