फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A man committed suicide in etawah

इटावा: राजमिस्त्री ने घर पर अंदर से कमरा बंद कर लगाई आग, अब तक आत्महत्या की ये वजह आई सामने

Sun, 10 Nov 2019 12:36 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Nov 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
A man committed suicide in etawah
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इटावा के महेवा में 45 वर्षीय राजमिस्त्री ने गृह कलह के चलते व बेटे की पिटाई से छुब्ध होकर शनिवार रात कमरा बन्द कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन


यह घटना थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम रमपुरा व्यास की है। यहां राजमिस्त्री ने गृह कलह व बेटे की पिटाई से छुब्ध होकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला व पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


ग्राम रमपुरा-व्यास निवासी ज्ञानदास दोहरे पुत्र तोताराम उर्फ ज्ञानी मिस्त्री (45) वर्ष राजमिस्त्री का कार्य करता था। पत्नी से मनमुटाव रहता था। जिसके चलते पत्नी मंजू देवी सभी 3 बेटों व एक बेटी के साथ मायके भरसान-अजीतमल रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आये दिन होने वाली नोकझोंक व बड़े बेटे छोटू (20) वर्ष के द्वारा पिटाई के चलते वह छुब्ध रहता था। दिवाली के दिन भी उसके बेटे व ससुराली जनों ने आकर उसकी पिटाई की थी। गत शनिवार रात करीब 10 बजे कमरा अंदर से बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गयी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed