फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   a man committed suicide in banda

Banda: मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 28 Jun 2022 12:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Jun 2022 12:55 PM IST
सार

बांदा जिले में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। 

विज्ञापन
a man committed suicide in banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के बांदा जिले में घर लौटे प्रवासी मजदूर ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। करतल कस्बा निवासी कृष्णा (25) पुत्र मेवालाल चार महीने बाद अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों के साथ सोमवार सुबह दिल्ली से कमा कर वापस घर लौटा था।
विज्ञापन


सोमवार रात लगभग 9 बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कच्चे कमरे के लकड़ी के टोल में साफी का फंदा बनाकर झूल गया। रात में पत्नी ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खुला। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर करतल पुलिस चौकी पहुंची और पूरी बात बताई।
विज्ञापन


रात में करीब 11 बजे चौकी इंचार्ज कौशल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुए। शरीर में गर्माहट देख पुलिस उसे रात में एक बजे अस्पताल लेकर नरैनी आयी। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के दादा बड़े रैकवार ने बताया कि सात साल पहले कृष्णा ने गांव की मुस्लिम लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। जिससे परिवार के लोग उससे किसी प्रकार का वास्ता नहीं रखते थे। चौकी इंचार्ज कौशल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed